फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   तबादले से भड़के बिजली कर्मी, एसई कार्यालय पर धरना

तबादले से भड़के बिजली कर्मी, एसई कार्यालय पर धरना

Thu, 10 Aug 2017 12:56 AM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
तबादले से भड़के बिजली कर्मी, एसई कार्यालय पर धरना
तबादले से भड़के बिजली कर्मियों ने की नारेबाजी, धरना
विज्ञापन

रामपुर। बिजली विभाग में हाल ही में हुए बाबुओं के तबादले से कर्मचारियों में आक्रोश है। गुस्साए कर्मचारियों ने नारेबाजी कर धरना दिया। उन्होंने उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप तबादले करने की मांग की है। वहीं, कर्मचारियों ने संविदा कर्मियों को विभाग से सीधे भुगतान कराने की मांग की है।

विद्युत मजदूर संगठन के बैनर तले बुधवार को कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रमुख महामंत्री सैय्यद शुऐब हसन ने कहा कि विभाग में हाल ही में मनमाने ढंग से तबादले किए गए हैं। कार्यालय सहायक तृतीय एवं टीजी टू को प्रथम ग्रेड पे 4200 रुपये देने की मांग की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया है। 10 फरवरी 2015 में दस श्रमिक नेताओं व 156 कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमें भी वापस नहीं लिए गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता आरके कुशवाह को सौंपा और शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की है। साथ ही बताया कि 22 अगस्त को लखनऊ में केंद्रीय संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक होगी, जिसमें सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शामिल होना होगा। इस मौके पर प्रेमप्रकाश, साजिद अली खां, मोहम्मद नूर, आरके पांडेय, जितेन्द्र कुमार, नीरज कुमार, पवन कुमार रजनीवाल, आशीष कुमार, कय्यूम खां, सतीश यादव, जयवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed