{"_id":"61ce0106d6171f1300318442","slug":"21-safai-workers-found-absent-rampur-news-mbd4144440150","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरहाजिर मिलने पर 21 सफाई कर्मियों के वेतन काटने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरहाजिर मिलने पर 21 सफाई कर्मियों के वेतन काटने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकलीं नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा जबी को 21 सफाई कर्मी गैर हाजिर मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही दो सफाई नायकों को नोटिस जारी करते हुए उनसे जवाब तलब किया है।
पालिकाध्यक्ष फात्मा जबी ने गुरुवार को शहर के वार्ड 25 का निरीक्षण किया, जहां महज दो सफाई कर्मी ही काम करते मिले। यहां पर कुल 16 कर्मियों की तैनाती है। यानि 14 सफाई कर्मी गैर हाजिर पाए गए,जिस पर पालिकाध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर करते हुए 14 सफाई कर्मियों का वेतन काटे जाने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही सफाईनायक को नोटिस जारी करते हुए उनसे भी जवाब तलब किया है। पालिकाध्यक्ष ने शहर के वार्ड 24 का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें यहां सात कर्मचारी गैर हाजिर मिले। पालिकाध्यक्ष ने इनका भी वेतन काटने के आदेश दिए हैं। यहां के सफाई नायक से भी जवाब तलब किया है। पालिकाध्यक्ष ने वार्ड सात, नौ व 32 का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अफसरों को चेतावनी दी कि रोस्टर के अनुसार सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सफाई व्यवस्था खराब मिली तो कार्रवाई की जाएगी।