फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सुपोषण योद्धा लड़ेंगे कुपोषण से जंग

सुपोषण योद्धा लड़ेंगे कुपोषण से जंग

Mon, 05 Nov 2018 11:54 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
सुपोषण योद्धा लड़ेंगे कुपोषण से जंग

विज्ञापन
रामपुर। कुपोषण के खिलाफ अब सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों से लेकर गांव तक में लोग जंग लड़ेंगे। इन्हें सुपोषण योद्धा कहा जाएगा, सुपोषण योद्धा कुपोषित बच्चों को चिह्नित कर सुपोषित करेंगे साथ ही कुपोषण से उबर चुके बच्चों की सेहत की भी मॉनीटरिंग करेंगे।

कुपोषण के खिलाफ चल रहे अभियान में अब हर कोई सहयोग देगा। कुपोषण से सुपोषण की ओर नाम से चल रहे अभियान में जागरूकता के लिए नया तरीका अपनाया जाएगा। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से ऐसे बच्चे जो कि कुपोषित थे लेकिन, उपचार और सही आहार से कुपोषण से बाहर आ गए हैं उन्हें और उनके परिजनों को सुपोषण योद्धा का नाम दिया जाएगा। ये सुपोषण योद्धा अपने आसपास के बच्चों व अभिभावकों को पोषण के प्रति जागरूक कर कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने में सहयोग करेंगे। इसके साथ ही सरकारी विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी सुपोषण योद्धा बनकर कुपोषण के खिलाफ सहयोग करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि हर गांव में सुपोषण योद्धा बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर ऐसे बच्चों को सम्मानित किया जाएगा जो कुपोषण से बाहर आ चुके हैं। इसमें हर ब्लॉक से बच्चे शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed