फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पांच सौ करोड़ के तोहफे के साथ आज रामपुर आएंगे केशव

पांच सौ करोड़ के तोहफे के साथ आज रामपुर आएंगे केशव

Sat, 03 Nov 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
पांच सौ करोड़ के तोहफे के साथ आज रामपुर आएंगे केशव

विज्ञापन
रामपुर। साढ़े पांच सौ करोड़ की परियोजनाओं के तोहफे के साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को रामपुर आएंगे। इसको लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भाजपा नेताओं के साथ हेलीपैड का निरीक्षण किया। जनसभा स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस बीच उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहेंगे।

रामपुर लोकसभा संचालन समिति के प्रभारी एवं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को रामपुर पहुंचेंगे। इसको लेकर प्रशासन की ओर से कई दिनों से तैयारियां की जा रहीं हैं। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शिव हरि मीणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के जनसभा स्थल एवं हेलीपैड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैैनाती की गई है। पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी। वहीं, सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक उप मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर को बारह बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। 12:25 बजे महात्मा गांधी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां विभिन्न मंडलीय परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसमें 356.77 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 17 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे, जिनकी लागत 204.45 करोड़ रुपये है। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर डेढ़ बजे लोकसभा संचालन समिति की बैठक लेंगे। इासके बाद दो बजे पार्टी पदाधिकारियों की बैठक होगी। दोपहर ढाई बजे विभागीय अफसरों की बैठक करेंगे। तीन बजे प्रेस कांफ्रेंस होगी। साढ़े तीन बजे पुलिस लाइन से रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed