फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   19 thousand police deployed for election

जमीन से लेकर आसमान तक होगी निगेहबानी, 19 हजार पुलिस कर्मी व जवान संभालेगे कमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
19 thousand police deployed for election
रामपुर। विधानसभा चुनाव में सोमवार को होने वाले मतदान के दिन जिले में जमीन से लेकर आसमान तक निगहबानी होगी। इस दौरान संदिग्धों और शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी। जिले में करीब 19 हजार पुलिस कर्मी, सशस्त्र बल, पीएसी बल, होमगार्ड आदि मतदान को शांतिपूर्ण कराने की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसको लेकर पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले में 15 स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जाएगी। विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 1123 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिले को 22 जोन और 154 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके अलावा 154 सेक्टरों को एक पुलिस वाहन दिया गया है जिसमें पुलिस कर्मी तैनात रहकर क्षेत्र में नजर बनाए रहेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिले में 40 क्यूआरटी, 41 पीआरवी वाहन क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। पुलिस बल तैनात करने के साथ ही ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करेगी। संदिग्धों और शरारती तत्वों पर नजर रखी जाएगी। इसके अलावा पूरे जिले में पुलिस टीमें भ्रमण करती रहेंगी। कहा कि किसी मतदाता को कोई दिक्कत नही आने दी जाएगी। सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed