{"_id":"5abe8f504f1c1ba9618b498d","slug":"181522437968-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुल्म करने से बड़ा गुनाह है जुल्म सहना : आजम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुल्म करने से बड़ा गुनाह है जुल्म सहना : आजम
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुल्म करने से बड़ा गुनाह है जुल्म सहना : आजम
रामपुर। पूर्व मंत्री आजम खां ने कहा कि जुल्म करने से बड़ा गुनाह जुल्म सहना है। समाजवादियों ने हमेशा अपने हक की लड़ाई लड़ी है जो आगे भी जारी रहेगी। वह तोपखाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुझे जेल भेजना चाहती है। लेकिन, हमने हमेशा गरीबों और मजलूमों की लड़ाई लड़ी है। इसके लिए सरकार चाहें जेल भेजे या फिर फांसी पर लटका दे। कहा कि पुलिस कर्मियों ने एक बेगुनाह को मार दिया। समाजवादी कमजोर नहीं हैं। समाजवादियों ने गरीबों के लिए दिल्ली तक साइकिल भी चलाई है और चार चार माह तक आंदोलन भी चलाए हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों और मजलूमों के हक के लिए एक अप्रैल को जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का ऐलान होगा। लिहाजा, पूरे जिले से अधिक से अधिक तादाद में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस अवसर पर चमरौआ विधायक नसीर खां, जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, आसिम राजा, फसाहत खां शानू, अजहर खां, वैभव यादव, आकिब खां, नवीन शर्मा, विक्की राज, रूही खानम, मौलाना असलम आदि उपस्थित रहे।