फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   आरएएन पब्लिक स्कूल में विद्यालय संसद का गठन, सदस्यों ने ली शपथ

आरएएन पब्लिक स्कूल में विद्यालय संसद का गठन, सदस्यों ने ली शपथ

Fri, 11 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
आरएएन पब्लिक स्कूल में विद्यालय संसद का गठन, सदस्यों ने ली शपथ
ेंविद्यालय संसद का गठन, सदस्यों ने ली शपथ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर/रामपुर। आरएएन पब्लिक स्कूल में विद्यालय संसद का गठन किया गया। इसके बाद हेडब्वॉय व हेडगर्ल के साथ सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के चेयरमैन एचके राय व मधु राय के साथ निदेशक मोहित राय, प्रबंधिका निधि राय और प्रधानाचार्या दिव्या भारद्वाज ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की। इसके बाद विशेष अतिथि डीएस गुप्ता व स्कूल चेयरमैन विंग कमांडर एचके राय ने हेडब्वॉय आर्यन चौधरी, हेडगर्ल राधिका पोपली व चारो सदनों के अध्यक्षों को सेशे व बैज प्रदान किया। इसमें गजराज सदन से ईषिता गांधी, त्रिशूल सदन से हर्शदीप कौर, चेतन सदन से विधि छाबड़ा और गरुण सदन से अर्चिता अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया। अनुशासन प्रभारी जनित सिंघल को चुना गया। इसके बाद सभी सदस्यों ने पद की गरिमा को बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक पालन करने की शपथ ली। मुख्य अतिथि मधु राय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र-छात्राएं ही कल के राष्ट्र नायक हैं। उन्हें न सिर्फ अपने विद्यालय बल्कि राष्ट्र के लिए भी कर्त्वयों का निर्वहन करना है। स्कूल निदेशक मोहित राय ने सभी नए सदस्यों व अध्यक्षों को बधाई दी। अंत में स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ से पूर्व सभी भारत को स्वच्छ रखने और गरीबी, भ्रष्टाचार, आतंकवाद व सांप्रदायिकतावाद से मुक्त देश बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed