फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   देश को हवाई अड्डों की नहीं बस अड्डे की जरूरत: आजम

देश को हवाई अड्डों की नहीं बस अड्डे की जरूरत: आजम

Tue, 25 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
देश को हवाई अड्डों की नहीं बस अड्डे की जरूरत: आजम
रामपुर। सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री आजम खां ने प्रधानमंत्री के उस बयान पर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने कहा है कि हमारी सरकार ने देश में चार बड़े हवाई अड्डे बनवाएं हैं। आजम खां ने कहा कि यकीनन यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे रईसों को बहुत बड़ा ईनाम मिलेगा, पूंजीपतियों को आराम मिलेगा।
विज्ञापन

सोमवार को पत्रकारों के सवाल के जवाब में आजम खां ने कहा कि हमने आज भी टीवी पर भाजपा नेताओं को यह करते हुए सुना है कि मोदी जी को इस लिए प्रधानमंत्री होना चाहिए कि वह गरीबों के नेता हैं। गरीब हवाई जहाज में तो नहीं चलते हैं, उनके पैसों से हवाई अड्डा जरूर बनता है। यह बड़ी विचार करने वाली बात है देशवासियों के लिए। जितना पैसा जो हवाई अड्डा बनाने में लगाया गया, अगर ये पैसा बस अड्डों पर लगाया होता तो शायद गरीबो को फायदा पहुंचाने की शुरुआत होती। खुद मेरे रामपुर में जहां से मंत्री जी हैं। उनकी दो तहसीलों में जहां की वह नुमाइंदगी करते हैं बस अड्डा नहीं है। न मिलक में है ना बिलासपुर में है, जबकि मिलक तो हाईवे पर बसी हुई तहसील है। हिन्दुस्तान की तमाम तहसीलों को बस अड्डे चाहिए हवाई अड्डे नहीं। उन्होंने कहा कि हवाई जहाज में तो राफेल के लोग चलेंगे, इसमें देश को लूटने वाले भगोड़े भाग जाएंगे। बसों में गरीब, किसान,मजदूर, नौजवान , छात्र, बेटी, बेटा, बुजुर्ग, महिलाएं और दिव्यांग चलेंगे। इसलिए हवाई अड्डा नहीं बस अड्डा बनवाइए। कहा कि जाहिर है अपने हवाई अड्डे बनवाएं हैं तो बड़े-बड़े लोगों को कॉंट्रेक्ट्स दिए होंगे , हो सकता है इसमें भी अंबानी जी का कोई रोल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed