फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   17 lac voters in rampur

विधानसभा चुनाव : 1123 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे 17 लाख से अधिक मतदाता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
17 lac voters in rampur
रामपुर। चुनाव आयोग ने प्रदेश में विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। रामपुर में पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। जिसके लिए अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जिले में 1703367 मतदाता शामिल होंगे। जिले में 1123 मतदान केंद्र और 2058 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनावों को लेकर प्रशासन पिछले कई माह से तैयारियों में जुटा हुआ था। इस दौरान बुधवार पांच जनवरी को अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन हुआ। जिसमें जिले में 27 दिसंबर तक बने मतदाताओं के अनुसार 1703367 मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 33802 मतदाता ऐसे युवा बने हैं, जिनकी उम्र 18 वर्ष से 19 वर्ष के बीच है। इसमें भी सबसे अधिक मिलक विधानसभा क्षेत्र में युवा मतदाता बने हैं। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने दिसंबर माह में ही बूथों को लेकर भी जानकारी दे दी थी। जिसमें रामपुर में 1123 मतदान केंद्र और 2058 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed