फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   लोकसभा चुनाव: निर्वाचन को लेकर आयोग के निर्देशों का पालन करें प्रिंटिंग प्रेस संचालक

लोकसभा चुनाव: निर्वाचन को लेकर आयोग के निर्देशों का पालन करें प्रिंटिंग प्रेस संचालक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव: निर्वाचन को लेकर आयोग के निर्देशों का पालन करें प्रिंटिंग प्रेस संचालक

विज्ञापन
रामपुर। जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दवा विक्रेताओं एवं प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के साथ बैठक की। इस दौरान कहा कि प्रिंटिंग प्रेस संचालक चुनाव प्रचार सामग्री करते हुए इस बात का ध्यान रखें कि आयोग के निर्देशों के अनुरूप ही कार्य किया जाए। उन्होंने दवा विक्रेताओं से अपील की कि इस बार 75 फीसद मतदान कराने का लक्ष्य है। लिहाजा, दवा विक्रेता भी लोगों को जागरूक करें कि वे मतदान अवश्य करें।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने केमिस्ट, मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों एवं प्रिंटिंग प्रेस संचालकों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने मेडिकल से जुडे़ लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशित स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मेडिकल स्टोर संचालक एवं डॉक्टर बैनर एवं स्टीकर के माध्यम से आमजन को जागरूक करें। पूर्व चुनाव में लगभग 62 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसे इस बार 75 प्रतिशत करने की तैयारी है। मतदान आमजन का सर्वोच्च एवं सशक्त अधिकार है, जिसके प्रयोग के लिए आमजन में जागरूकता होना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला एवं दिव्यांगजनों को विशेष रूप से जागरूक करते हुए इस बार महिलाओं का 90 प्रतिशत एवं दिव्यांगजनों का शत-प्रतिशत मतदान हो, इसके लिए नॉक द डोर, मानव श्रृृखला एवं नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव प्रचार सामग्री की प्रिंटिंग के दौरान निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन होना चाहिए। प्रचार सामग्री में प्रिंटिंग प्रेस का नाम एवं पता का अंकन अनिवार्य रूप से हो। यदि किसी प्रिंटिंग प्रेस से निर्देशों की अवहेलना की शिकायत प्राप्त होती है तो सुसंगत धाराओं में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराते हुए आयोग को सूचित कर दिया जाएगा। बीएसएनएल के अधिकारियों से जिलाधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में वाईफाई कनेक्टविटी के बारे में पूछताछ की तथा निर्देश दिए कि आगामी एक माह के भीतर लक्षित गांवों में वाईफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, ताकि मतदान प्रक्रिया के दौरान वेबकास्टिंग एवं अन्य तकनीकी सुविधाएं प्राप्त हो सकें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शिवेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम भरत तिवारी, उपायुक्त उद्योग सुशील कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed