{"_id":"62c9dcdc7cba70106a2fcb89","slug":"16-persons-injured-in-rampur-rampur-news-mbd434110619","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेघानगला कदीम पर पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर, 16 लोग चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेघानगला कदीम पर पिकअप और ट्रैक्टर की टक्कर, 16 लोग चोटिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धमोरा (रामपुर)। शनिवार को तड़के पंजाब से शाहजहांपुर जा रहे मजदूरों की पिकअप की शहजादनगर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में 16 लोग चोटिल हो गए। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सभी उपचार कराकर अपने घर वापस चले गए।
15 जून को शाहजहांपुर जिले के 14 लोग पंजाब धान लगाने के लिए गए थे। वहां से धान लगाने के बाद सभी शुक्रवार को एक पिकअप में सवार होकर घर वापस जा रहे थे। शनिवार को तड़के इस दौरान शहजादनगर थाना क्षेत्र के मेघानगला कदीम गांव के पास एक ट्रैक्टर से पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो लोग और पिकअप में सवार 14 लोग चोटिल हो गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद राहागीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। बाद में सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर पर मेघानगला गांव निवासी पुष्पेंद्र और धनपाल सवार थे। जबकि, पिकअप में मनोज गुप्ता, नंदलाल, राजा कालीचरण, पीतम, सोमपाल, शिवम, हरीश, नन्हे, मेबाराम, सर्वेश, गंगाराम, छोटे, सोनू सहित करीब दो दर्जन लोग सवार थे। शहजादनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मलिक ने बताया कि पिकअप और टैक्टर की टक्कर में 16 लोग चोटिल हुए है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी जिला अस्पताल चले गए थे। वहां से सभी अपने घर चले गए हैं। सभी लोग शाहजहांपुर जिले के बताए गए है। बाकी जानकारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।