फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   16 nomination for block pramukh post

छह ब्लाकों में 16 ने जताई दावेदारी

Fri, 05 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Fri, 05 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
16 nomination for block pramukh post
ब्लाक प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन दाखिल किए गए। छह ब्लाक प्रमुखों के लिए कुल 16 प्रत्याशियों ने दावेदारी जताई है। सबसे अधिक मिलक ब्लाक में पांच प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। सैदनगर ब्लाक से सिर्फ एक नामांकन दाखिल हुआ। वहां ब्लाक प्रमुख का चुनाव निर्विरोध होने की संभावना है।
विज्ञापन



ब्लाक प्रमुख पद के लिए सात फरवरी को चुनाव होना है। शुक्रवार को नामांकन-पत्र दाखिल करने का काम शुरू किया गया। ब्लाक कार्यालयों में गहमागहमी का माहौल रहा। चमरौवा ब्लाक कार्यालय में पुनीता देवी ने एआरओ भानु प्रताप सिंह की मौजूदगी में नामांकन-पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन



चमरौवा ब्लाक से ही भाजपा नेता हंसराज पप्पू की पत्नी ममता ने भी पर्चा दाखिल किया। यहां दो नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन-पत्र दाखिल होने के बाद इनकी जांच हुई। दोनों प्रत्याशियों के पर्चे वैध पाए गए हैं। सैदनगर में सिर्फ आरिफ चौधरी ने पर्चा दाखिल किया। शाहबाद में भी दो पर्चे दाखिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मिलक में पांच, स्वार और बिलासपुर में तीन-तीन नामांकन हुए। मिलक में पांच प्रत्याशियों ने कुल आठ पर्चे दाखिल किए हैं। इस तरह जिले भर में कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। शनिवार को नामांकन वापसी का काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed