फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   16 newborns admitted to 12-bed SNCU.

Rampur News: 12 बेड के एसएनसीयू में 16 नवजात भर्ती

Wed, 07 Oct 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 07 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
16 newborns admitted to 12-bed SNCU.
रामपुर। जिला महिला अस्पताल के 12 बेड के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में क्षमता से अधिक नवजात भर्ती हैं। यहां 16 नवजातों का उपचार चल रहा था। इनमें नौ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर बच्चों को लगातार निगरानी में रखा जा रहा है।
विज्ञापन

एसएनसीयू में पिछले एक माह में कुल 104 नवजात भर्ती हुए। अधिकांश बच्चों को उपचार के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। अस्पताल प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार करीब 96 प्रतिशत नवजातों को उपचार में सफलता मिली है।
विज्ञापन

एसएनसीयू में 12 बेड की व्यवस्था होने के बावजूद 16 नवजातों का उपचार किया जा रहा है। क्षमता से चार अधिक बच्चों के भर्ती होने के कारण स्टाफ पर भी दबाव है। इसके बावजूद गंभीर नवजातों की स्थिति पर डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी लगातार नजर रख रहे हैं। बच्चों को उनकी हालत के अनुसार उपचार और जरूरी देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एसएनसीयू में जन्म के बाद गंभीर स्थिति वाले नवजातों को भर्ती किया जाता है। इनमें समय से पहले जन्म लेने वाले, कम वजन वाले और सांस लेने में परेशानी वाले बच्चे भी शामिल होते हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार भर्ती बच्चों की हालत के आधार पर उपचार किया जा रहा है। गंभीर बच्चों की नियमित निगरानी की जा रही है।


000



एसएनसीयू में 12 बेड हैं, जबकि वर्तमान में 16 नवजात भर्ती हैं। अस्पताल में आने वाले सभी बच्चों को भर्ती कर उनका उपचार करना हमारी प्राथमिकता है। भर्ती सभी बच्चों का उपचार चल रहा है। -डॉ. अनवर सादात, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed