फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   आपातकाल में जेल गए लोगों को भाजपाइयों ने किया सम्मानित

आपातकाल में जेल गए लोगों को भाजपाइयों ने किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
आपातकाल में जेल गए लोगों को भाजपाइयों ने किया सम्मानित

विज्ञापन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आपातकाल में जेल गए लोगों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। आपातकाल पीड़ितों को सम्मानित कर, वक्ताओं ने आपातकाल को भारतीय इतिहास का काला अध्याय बताया।

राम विहार स्थित कार्यालय पर हुए कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त व जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलन कर की। कार्यक्रम में आपातकाल में जेल गए सोमपाल सिंह, मदनलाल, पुरुषोत्तम, लखपत सिंह, थान सिंह, गिरिराज, चरन सिंह, रामप्यारी, पूरन देवी, आसाराम, बलराम सिंह, श्याम सिंह, सुरेश कुमार, बनवारीलाल को मुख्य अतिथि डॉ. जयपालसिंह व्यस्त ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काचित्र भेंट किया और जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी ने पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि आपातकाल भारत के इतिहास का काला अध्याय है। 25 जून, 1975 को आपातकाल की घोषणा और उसके बाद की घटनाएं भारतीय इतिहास के सबसे खराब अध्यायों में से एक है। आज ही के दिन, हम भारतीयों को अपनी संस्थाओं और संविधान की संप्रभुता बनाए रखने के महत्व को समझना चाहिए। क्योंकि साल 1975 में आज ही के दिन मात्र अपने राजनीतिक हितों के लिए देश के लोकतंत्र की हत्या की गई। जिलाध्यक्ष मोहनलाल सैनी ने कहा लाखों राष्ट्रभक्तों ने लोकतंत्र को पुनर्स्थापित करने के लिए अनेकों यातनाएं सहीं। उन्होंने आपातकाल में संघर्ष करने वाले व्यक्ति को नमन करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम संयोजक अनुज कुमार सक्सेना ने कार्यक्रम में शामिल होने पर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव मांगलिक ने किया। इस दौरान प्रेमशंकर पांडेय, हंसराज पप्पू, बीना भारद्वाज, अभय गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, अशोक विशनोई, पंकज लोधी, भागीरथ सिंह, चंद्रप्रकाश शर्मा, अनमोल सक्सेना, ऋषि पांडे, अमरनाथ वाल्मीकि, दिनेश शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, संजय चंद्रा, राजू शर्मा, अवधेश शर्मा, फरहत अली खान, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed