{"_id":"5d1264988ebc3e3c8d23c8a8","slug":"156148647011-rampur-news39","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायुक्रांमो की नई पहल पेड़ का दान लेकर करेंगे पोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायुक्रांमो की नई पहल पेड़ का दान लेकर करेंगे पोषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए नई पहल शुरू की है। समिति के सदस्यों ने लोगों से पौधे दान में लेकर उनका रोपण करने और पौधे के वृक्ष बनने तक खाद-पानी देने के साथ ही पूरे रखरखाव का कार्य शुरू किया है। मुहिम की शुरुआत मंगलवार से की गई, जिसमें पहले दिन कई पौधे रोपित किए गए।
राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नलिन सिंह ने कहा कि पौधे लगाना बड़ी बात नहीं है पर उन्हें पालना और बड़ा करने के साथ बचाए रखना बड़ी बात है। विश्व पर्यावरण दिवस से लेकर अन्य दिनों में हजारों-लाखों पौधे रोपित किए जाते हैं लेकिन, इन्हें रोपित करने वाले इसके बाद इन्हें भूल जाते हैं। जिस कारण कभी मौसम तो कभी किसी अन्य वजह से पौधा नष्ट हो जाता है। इसलिए संगठन ने लोगों से पौधे दान में लेकर उन्हें न सिर्फ रोपित करने बल्कि उनके बड़े होने तक पूरी देखभाल करने का भी संकल्प लिया है। पौधरोपण के बाद संगठन के सदस्य नियमित पौधे की देखभाल करेंगे और आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करेंगे। मंगलवार को संगठन के सदस्यों ने शिक्षक ऋषभ की ओर से दिए गए पीपल, बरगद, नीम, आम, जामुन, पाखड़ आदि के पौधे लगाए। इस मौके पर मोहित चौधरी, कृतज्ञ सिंह, प्रभव सिंह, प्रकाश कुमार, हिमांशु सिंह, सरदार सिंह, लक्ष्यदीप सिंह, सौरव गोस्वामी, सुमित चंद्रा, संजीव कुमार ,नाजिम अंसारी, बॉबी यादव आदि मौजूद रहे।