फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को लगेगा रक्तदान शिविर

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को लगेगा रक्तदान शिविर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को लगेगा रक्तदान शिविर

विज्ञापन
रामपुर। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और इस नेक काम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल दो बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस साल का पहला रक्तदान शिविर 14 जून को जिला अस्पताल में आयोजित किया जाएगा।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सेहतमंद व जागरूक समाज के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में नियमित निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। पिछले माह चमरौआ में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। जिसका सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया था। इसी क्रम में 14 जून को जिला अस्पताल के अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

हर साल इस रक्तदान शिविर में राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा, वीर खालसा सेवा समिति, मदद एक आस समेत कई स्वयं सेवी संगठन और व्यापारी संगठनों के साथ स्वैच्छिक रक्तदाता प्रतिभाग कर इस पुनीत कार्य में सहभाग करते हैं। 14 जून को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोई भी स्वैच्छिक रक्तदाता रक्तदान कर सकता है। रक्तदाताओं को ब्लड डोनर कार्ड के साथ ही अमर उजाला की ओर से भी प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed