फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   पारा पहुंचा 43 डिग्री पर, आसमान से बरस रही आग

पारा पहुंचा 43 डिग्री पर, आसमान से बरस रही आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
पारा पहुंचा 43 डिग्री पर, आसमान से बरस रही आग

विज्ञापन
रामपुर/शाहबाद। सोमवार को तेज धूप और लू के थपेड़ों ने कहर बरपाया। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं करीब 15 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से चली लू ने लोगों के होश उड़ा दिए। सोमवार को इस कदर भीषण गर्मी रही कि शरीर झुलस सा गया।
सोमवार को दिन निकलने के साथ ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। दोपहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान से अधिक कहर तेज धूप और गर्म हवाओं का रहा। दिन में धूप और लू में इतनी तेजी थी कि दोपहिया वाहनों पर हवा के साथ शरीर झुलस सा रहा था। ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों पर लोगों का निकलना दूभर हो गया। भीषण गर्मी के बीच सोमवार को यूवी इंडेक्स भी एक्सट्रीम और मोडरेट मानकों पर रहा। आने वाले दिनों में भी लोगों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जनपद में बारिश की संभावना जुलाई माह में है ऐसे में पूरे जून माह लोगों को ऐसी ही भयंकर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान और भी बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

शाहबाद में आसमान से बरस रही आग लोगों को रूला रही है। गर्म हवाएं लोगों को बीमार बना रही है। सोमवार दोपहर में नगर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग खुद को गर्मी से बचाने के लिए घरों में कैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को भी सूरज के तेवर काफी तल्ख रहे। सुबह के आठ बजते ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो जाती है। दस बजते बजते गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो जाता है। जिसके कारण नगर की सड़कों पर भी सन्नाटा पसर जाता है। दोपहर के ग्यारह बजते ही लोग खुद को व अपने बच्चों को घरों में कैद कर लेते है। शाम चार बजे के बाद ही जरूरी काम के लिए लोग घरों से बाहर निकलते है। दोपहरी में जरूरी काम काज के लिए घर से बाहर निकलने वाले दोपाहिया वाहनों पर सवार युवक-युवतियां चेहरे को पूरी तरह से कपड़े से ढंक कर धूप से बचने का प्रयास करते देखे जा रहे है। आसमान से बरसती आग व गर्म हवाओं की चपेट में आकर ज्यादातर लोगों की आंखों में इन्फेक्शन हो रहा है। चिकित्सक भी गर्म हवाओं व गर्मी से बचने की सलाह दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed