फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   लकड़ी कारोबारी से ढाई लाख की लूट

लकड़ी कारोबारी से ढाई लाख की लूट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
लकड़ी कारोबारी से ढाई लाख की लूट

विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को बाइक सवार लकड़ी कारोबारी से बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने लकड़ी कारोबारी पर एक अंगोछा फेंक दिया था, उसके चेहरे पर अंगोछा आते ही वह बेहोश हो गया था, जिसके बाद उसकी बाइक की डिग्गी से ढाई लाख रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव तुमड़िया निवासी फरमान पेशे से लकड़ी कारोबारी है। वह सोमवार को दोपहर के समय बैंक से पैसे निकालकर केमरी की ओर जा रहा कि रास्ते में मीट फैक्ट्ररी के पास किसी ने उसकेे ऊपर अगोछा फेंक दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गया था। इस दौरान बदमाश उसके पास से पैसे लूट कर ले गए। बाद में आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए थे।जहां कुछ समय के बाद उसको होश आ गया था। उसने सात लाख रुपये लूटने की बात कही। जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कप मच गया। सूचना के बाद सीओ सिटी आशुतोष तिवारी मौके पर पहुंच गए।जहां सारे मामले की जानकारी ली। जहां पीड़ित ने बताया कि वह बैंक से नौ लाख रुपये निकालकर ला रहा था। रास्ते में उसमें से सात लाख रुपये लूट लिए गए। पुलिस को शक होने पर उसको बैंक ले गई। लेकिन वहां से उसने रुपये नहीं निकाले थे। इसके बाद उसने ढाई लाख रुपये लूूटने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed