{"_id":"616885f10c709d716d4284da","slug":"1552-disabled-persons-will-tools-on-17-october-rampur-news-mbd4061871189","type":"story","status":"publish","title_hn":"1552 दिव्यांगों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1552 दिव्यांगों को बांटे जाएंगे सहायक उपकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। 17 अक्तूबर को गांधी स्टेडियम परिसर में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राज्यमंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ए.नारायणस्वामी 1552 दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को सहायक उपकरण वितरित करेंगे।
जनपद स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल और मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी गांधी स्टेडियम परिसर पहुंचे। जिलाधिकारी ने दिव्यांगजनों को कार्यक्रम स्थल पर लाने के लिए सभी उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए तथा कहा कि बसों के माध्यम से चिन्हित दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों को कार्यक्रम स्थल पर लाने तथा वापस ले जाने के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर लें। कार्यक्रम स्थल पर दिव्यांगजनों को जरूरी सहायता के लिए वॉलिंटियर्स की तैनाती के संबंध में उन्होंने अतिरिक्त जिला विद्यालय निरीक्षक हरिनाथ सिंह को निर्देशित किया। कार्यक्रम स्थल पर लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए भी जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। कार्यक्रम स्थल पर टॉयलेट एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता के साथ-साथ मेडिकल टीम और एंबुलेंस की उपलब्धता के संबंध में भी निर्देशित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता, उप जिलाधिकारी सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मनीष मीणा, उप जिलाधिकारी स्वार यमुनाधर चौहान, उप जिलाधिकारी टांडा ज्योति गौतम, उप जिलाधिकारी बिलासपुर अशोक कुमार, उपजिलाधिकारी शाहबाद मनोज कुमार सागर आदि मौजूद रहे।