फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   153 amendments discussed in Tax Bar Association meeting

Rampur News: टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक में 153 संशोधनों पर हुई चर्चा

Sun, 04 Aug 2024 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 04 Aug 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
153 amendments discussed in Tax Bar Association meeting
रामपुर। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में शुक्रवार रात रामपुर टैक्स बार एसोसिएशन की सत्र 2024-25 की प्रथम साधारण सभा का आयोजन हुआ। जिसमें एसोसिएशन के सचिव पीके भांडा एडवोकेट ने पिछली कार्यवाही पढ़कर सुनाई, जबकि केंद्रीय आम बजट में 153 संशोधनों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

सभा में एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता पीके चावला ने शैक्षिक सत्र के दौरान अधिवक्ताओं का स्वागत किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लोकसभा में पेश किए आम बजट पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस बजट में कुल 153 संशोधन किए गए हैं। जिसमे एक से लेकर 99 तक आयकर कानून से संबंधित संशोधन, 100 से लेकर 109 तक कस्टम एंड एक्साइज से संबंधित संशोधन व 110 से लेकर 153 तक जीएसटी कानून में संशोधन किए हैं। जीएसटी अधिनियम की धारा 111-ए व धारा 16 पर के बारे में अधिवक्ताओं को बारीकी से बताया। सभा में वरिष्ठ अधिवक्ता सय्यद मोहम्मद महमूद रिजवी, एसके विद्यार्थी, पीके अग्रवाल, मशकूर अहमद शम्सी, अजीम इकबाल खां, राजेश कुमार सैनी, राम कृष्ण टंडन, आशीष कमथानियां, नवीन कुमार जैन, अंकुर चावला, गुलरेज खान, नदीम खान, गौरव अग्रवाल व दीनदयाल वर्मा आदि शामिल रहे। अंत में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed