{"_id":"5bb908ba867a55684331c094","slug":"151538853050-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में दूध न बांटे जाने पर क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में दूध न बांटे जाने पर क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में हंगामा
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद। ब्लाक प्रांगण में शनिवार को हुई क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में बीडीसी सदस्यों ने कुछ परिषदीय स्कूलों में बच्चों को सरकार से मिलने वाले फल व दूध न बांटे जाने पर जमकर हंगामा किया और लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। इस दौरान अधिकारियों के बैठक में न आने पर उनके खिलाफ सदन में निंदा प्रस्ताव पास किया गया। क्षेत्र में विकास कार्य कराने के लिए 80 लाख के प्रस्तावों को सदन में पास किया गया।
शनिवार दोपहर करीब बारह बजे ब्लाक प्रमुख जगपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक शुरू हुई। हंगामा कर रहे बीडीसी सदस्यों को बैठक में मौजूद खंड शिक्षाधिकारी विजय कुमार ने समझाने का प्रयास किया तो गुस्साए क्षेत्र पंचायत सदस्य जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग पर अड़ गए। जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने हस्तक्षेप कर सदस्यों को समझाते हुए कहा कि जिन सरकारी स्कूलों में बच्चों को फल व दूध नहीं बांटा जा रहा है वे उनकी लिखित शिकायत उन्हें दें। वे मामले की जांच कराके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। तब जाकर बीडीसी सदस्य शांत हुए। बैठक में पूर्ति विभाग, जल निगम, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, नलकूप विभाग, नेडा विभाग, समाज कल्याण विभाग, विकलांग कल्याण विभाग के अधिकारियों के मौजूद न होने पर निंदा प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में जिला विकास अधिकारी शाहबाद की कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी कमलेश सचान, मनरेगा के एपीओ पुनीत दीक्षित, एडीओ पंचायत चंद्रपाल सिंह ने भी जानकारियां दी। क्षेत्र में विकास कराने के लिए बैठक में 80 लाख के प्रस्ताव पास किए गए। बैठक का संचालन ग्राम विकास अधिकारी कमर अब्बास ने किया।