{"_id":"5bb908b1867a556a39380160","slug":"151538853041-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस में घुसी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस में घुसी कार
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। नेशनल हाईवे पर कार ने पीछे से रोडवेज बस में टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। उसमें सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में बरेली के लिए रेफर कर दिया ।
पीलीभीत के पोली गंज निवासी कक्कू की पत्नी करोली उत्तराखंड के खटीमा के मझोला में ब्यूटी पार्लर चलातीं हैं। दो दिन पहले महिला अपने पति और यहीं की रहने वाली युवती स्नेहा के साथ अपने कार चालक सज्जन सिंह के साथ दिल्ली कुछ सामान खरीदने गई थीं। शुक्रवार की देर रात को वापस आते समय हाईवे पर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पास पीछे से कार ने रोडवेज में टक्कर मार दी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद किसी तरह से घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सज्जन की मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। बाद में सूचना के बाद घायलों के परिवार के लोग भी आ गए। तीनों को उपचार के लिए बरेली ले गए। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों ने भी शोर मचा दिया था। इस दौरान काफी समय तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।