फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सेब की लोडिंग-अनलोडिंग के समय को ठेंगा

सेब की लोडिंग-अनलोडिंग के समय को ठेंगा

Wed, 09 Aug 2017 10:52 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
सेब की लोडिंग-अनलोडिंग के समय को ठेंगा
रोहड़ू।
विज्ञापन

रोहड़ू की मुख्य सड़क के किनारे दोनों ओर सेब की मंडी खुलने से जाम लग रहा है। सेब सीजन के शुरू में जाम के कारण लोग परेशान हैं। प्रशासन व पुलिस की ओर से तय की गई समय सारिणी को ठेंगा दिखाया जा रहा है। दिन के समय सेब की लोडिंग को नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं।
एसडीएम की ओर से सेब की लोडिंग व अनलोडिंग का समय रात आठ बजे से सुबह सात बजे तय किया गया है। दिन के समय सड़क के किनारे वाहनों के लोडिंग व अनलोडिंग की अनुमति नहीं है। उपमंडल प्रशासन की ओर से आढ़ती एसोसिएशन व ट्रक ऑपरेटर यूनियनों को जारी किए गए निर्देशों का यहां कोई पालन नहीं कर रहा है। सुबह से शाम तक सड़क पर ही सेब की लोडिंग चल रही है। रोहड़ू की सब्जी मंडी से सेब के आढ़तियों की अधिकतर दुकानें भी सड़क के किनारे चल रही हैं। बुधवार को करीब दो किलोमीटर तक कई घंटे बार-बार जाम लगता रहा। मुख्य बाजार में भर दिन भर लंबे समय तक लोग जाम में फंसे। पूरी तरह से सेब सीजन शुरू होने में समय बाकी है।
विज्ञापन


पुलिस को कार्रवाई के दिए निर्देश
एसडीएम घनश्याम दास शर्मा का कहना है कि पुलिस को निर्देश जारी किए गए कि दिन के समय सड़क के किनारे वाहनों को लोडिंग व अनलोडिंग के लिए खड़ा न होने दे। उन्होंने कहा कि यदि कोई निर्देश का पालन नहीं करता तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करे या ऐसे लोगों की सूचना उनको दें। उनके खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed