फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   150 years old dargah of Iddan Mian engulfed in Kosi river

Rampur: कोसी में समाई इद्दान मियां की 150 साल पुरानी दरगाह, दूरदराज से आते थे अकीदतमंद

Wed, 12 Oct 2022 09:53 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सैदनगर (रामपुर) Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 12 Oct 2022 09:53 PM IST
सार

दरगाह पर प्रत्येक साल जनवरी माह में उर्स का आयोजन होता था, जिसमें हजारों की संख्या में अकीदतमंद शिरकत करते थे। यह दरगाह कोसी नदी के किनारे स्थित थी।

विज्ञापन
150 years old dargah of Iddan Mian engulfed in Kosi river
150 पुरानी इद्दान मियां की दरगाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोसी नदी की तेज धार में बैजना स्थित लगभग 150 पुरानी इद्दान मियां की दरगाह समा गई। अकीदतमंदों ने जान पर खेलकर दरगाह को बचाने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए।

विज्ञापन


क्षेत्र बैजना मैं इद्दान मियां रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह शरीफ थी। बुजुर्गों के मुताबिक यह दरगाह 150 साल से अधिक पुरानी थी। इस दरगाह पर दूर-दराज से अकीदतमंद जियारत करने आते थे और अपनी मन की मुराद मांगते थे। मुराद पूरी होने के बाद साल में एक बार लंगर लुटा कर जाते थे। दरगाह पर प्रत्येक साल जनवरी माह में उर्स का आयोजन होता था, जिसमें हजारों की संख्या में अकीदतमंद शिरकत करते थे। यह दरगाह कोसी नदी के किनारे स्थित थी।
विज्ञापन


पिछले दिनों रामनगर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण  कोसी नदी उफान पर है। नदी का पानी कई गांव में घुस गया है और कटान कर रहा है। कोसी नदी की कटान की चपेट में यह दरगाह भी आ गई। पिछले कई दिनों से कटान हो रहा था। अकीदतमंद जैसे तैसे हिम्मत करके दरगाह को बचाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed