फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   15 students absent in semester exam

रुहेलखंड विवि की सेमेस्टर की परीक्षा से 15 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
15 students absent in semester exam
रामपुर। एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की सेमेस्टर की परीक्षा में गुरुवार को 15 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन

गुरुवार को राजकीय रजा डिग्री कॉलेज और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में दो पालियों में सेमेस्टर परीक्षा हुई। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में पहली पाली में बीए इतिहास और बीकाम व्यापार प्रबंधन विषय की परीक्षा थी। जिसमें 611 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के दौरान 599 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 12 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में बीबीए की व्यापार प्रंबधन की पंजीकृत सातों परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में पहली पाली में बीए इतिहास की परीक्षा में 136 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 133 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीन परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय और महिला डिग्री कॉलेज की परीक्षा प्रभारी डॉ. रजिया परवीन ने बताया कि विवि सेमेस्टर परीक्षा विश्वविद्यालय के मार्ग दर्शन में कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए कराई जा रही है। गुरुवार को भी कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed