फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   15 principal absent in meeting

15 प्रधानाचार्य गैरहाजिर, नोटिस जारी

Mon, 21 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 21 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की फरवरी में होने वाली परीक्षाओं को लेकर प्रधानाचार्य गंभीर नहीं है। परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुलाई गई मीटिंग में 15 प्रधानाचार्य गैरहाजिर रहे। अब जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से उनका जवाब तलब किया गया है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन



बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। वहीं, कालेज के प्रधानाचार्य इसको लेकर गंभीर नहीं है। प्रधानाचार्यों की जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सोमवार को मीटिंग बुलाई गई थी। राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज में मीटिंग हुई।
विज्ञापन



रजा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में मीटिंग कराई गई। मीटिंग में सरकारी और गैर सरकारी कालेज के 15 प्रधानाचार्य गैरहाजिर रहे। इतनी बड़ी संख्या में प्रधानाचार्यों के गायब रहने पर जिला विद्यालय निरीक्षक माया देवी ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इस मामले में प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed