{"_id":"70a1fc4b375c8837fb26fdf62ca826b1","slug":"143-bdc-candidate-nomination-paper-file-on-the-first-day-of-nomination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 143 ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 143 ने कराया नामांकन
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
पहले चरण में नौ अक्तूबर को होने वाले पंचायत चुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए भी नामांकन की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। चमरौवा में 85, जबकि शाहबाद में 58 ने नामांकन कराया। इस दौरान ब्लाक दफ्तर में गहमागहमी का माहौल रहा। चमरौवा और शाहबाद में पहले चरण में मतदान होना है।
पहले चरण में जहां इन दोनों क्षेत्रों में जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन शुरू हुआ, वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए भी नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। चमरौवा विकास खंड कार्यालय में निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन बीडीसी के 119 वार्डों में कुल 85 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया। दिनभर ये प्रक्रिया चली।
काफी गहमागहमी रही। शाहबाद में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए ब्लाक कार्यालय में सुबह से ही भीड़ लगी रही। निर्वाचन अधिकारी आरएस कुशवाहा के मुताबिक कुल 58 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है, जिसमें 40 पुरुष और 18 महिलाएं शामिल हैं। नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रहेगी। इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।