फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   दीपावली साफ सफाई एवं पेयजलापूर्ति के लिए पालिका ने कसी कमर

दीपावली साफ सफाई एवं पेयजलापूर्ति के लिए पालिका ने कसी कमर

Mon, 05 Nov 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
दीपावली साफ सफाई एवं पेयजलापूर्ति के लिए पालिका ने कसी कमर
रामपुर। दीपावली पर साफ सफाई एवं पेयजलापूर्ति के मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं। इसको लेकर नगर पालिकाध्यक्षा ने पालिका के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मीटिंग ली। सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दो दिनों के बाद दीपावली का पर्व है। लिहाजा, शहर की पेयजलापूर्ति, साफ सफाई, पथ प्रकाश आदि के इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बाबत नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा अजहर ने पालिका के सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि दीपावली पर पूरे शहर में साफ सफाई होनी चाहिए। मंदिरों के आसपास विशेष ध्यान दिया जाए। चूना आदि डलवा दिया जाए। जलकल अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि दीपावली पर किसी भी कीमत पर पानी की समस्या न हो। इसके लिए वह खुद सभी नलकूपों का निरीक्षण कर लें। यदि कोई समस्या है तो उसे ठीक करा दिया जाए। पथ प्रकाश निरीक्षक को निर्देश दिए कि शहर की सभी गलियों की लाइटें ठीक करा दी जाएं। इस बीच यदि कोई लाइट खराब होती है तो उसे तुरंत ठीक कराया जाए। इसके लिए एक टीम को हमेशा तैयार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed