{"_id":"5ba92db3867a557f67734bc1","slug":"141537813939-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्टोरिया लाइटें हुईं गायब, पालिका ने सिंचाई विभाग से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्टोरिया लाइटें हुईं गायब, पालिका ने सिंचाई विभाग से मांगा जवाब
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गांधी समाधि से एकता चौराहे तक नहर के बंधे पर लगीं विक्टोरिया लाइटें गायब हो गईं। इसको लेकर नगर पालिका की ओर से सिंचाई विभाग नहर खंड के अधिशासी अभियंता से जवाब मांगा गया है।
पालिकाध्यक्षा फात्मा अजहर ने कहा कि सपा सरकार में गांधी समाधि से एकता चौराहे तक नहर के बंधे पर प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइटें लगवाई गईं थीं। विक्टोरिया लाइटें बेहद खूबसूरत होने के साथ ही महंगी भी थीं। इसके अनुरक्षण का कामकाज सिंचाई विभाग नहर खंड से किया जाता है। कहा कि शिकायत आई है कि कुछ लाइटें वर्तमान ने नहीं है। ये लाइटें गायब हो गईं। इससे सौंदर्यीकरण प्रभावित होने के साथ ही सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया है। इससे विभाग की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होंने कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही एक सप्ताह में जवाब भी मांग है। उन्होंने कहा है कि इस मामले की जांच करते एक सप्ताह के अंदर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई वस्तु स्थिति से अवगत कराएं। अन्यथा पूरे मामले से शासन को अवगत करा दिया जाएगा।