{"_id":"5b0da4b64f1c1baa6e8b55b5","slug":"141527620790-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन से ओवरलोड वाहनों को रोका, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन से ओवरलोड वाहनों को रोका, हंगामा
Updated Wed, 30 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खनन से ओवरलोड वाहनों को रोका, हंगामा
मसवासी (रामपुर)। क्षेत्र के करीमपुर में खनन के ओवरलोड वाहन का आवागमन बंद कराए जाने को लेकर ग्रामीणों ने रात फिर खनन के ट्रक रोक कर प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी कोई भी अधिकारी खनन से भरे ओवरलोड ट्रकों को पकड़ने नहीं पहुंचा जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
सोमवार की रात लगभग दस बजे कोसी नदी क्षेत्र से तमाम ट्रक करीमपुर होकर गुजर रहे थे, क्षतिग्रस्त मार्ग से धूल उड़ने के कारण ग्रामीणों का पारा चढ़ गया। उन्होंने ट्रकों को रोक कर प्रशासन के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक खनन धंधेवाजो और ग्रामीणों के बीच तीखी नोंक झोंक होती रही। इसी बीच ग्रामीणों ने ट्रको को पकड़वाने के लिए तहसील अधिकारियो के नंबरो पर काल की लेकिन फोन रिसीव नहीं हुए जिससे गुसाए ग्रामीणों ने तहसील अधियकारियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप था कि तहसील अधिकारियो की सरक्षण में अवैध खनन के ट्रक रातो रात इस मार्ग से गुजर रहे है, जिससे दूषित वातावरण होने के कारण सांस लेना भी दुश्वार हो रहा है। काफी देर तक खनन धंधेवाजो और ग्रामीणों में नोक झोक होती रही। किसी अधिकारी के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोक गए वाहनों को छोड़ दिया । हंगामा करने वालो में जगदीश कुमार, मुनीश कुमार, राजू सिंह, लाल सिंह, धर्म पाल, राजेंद्र सिंह ,मुकेश कुमार आदि शामिल रहे।