{"_id":"5bdca653bdec2269a414fd80","slug":"131541187155-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Updated Sat, 03 Nov 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं ने पंचायत कर किसानों की समस्याओं को उठाया। इसके बाद प्रदर्शन कर कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
आंबेडकर पार्क में हुई पंचायत को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उस्मान अली पाशा ने कहा कि जो चीनी मिलें 15 अक्तूबर को चल जानी थी, वो आज तक नहीं चली है। वहीं अभी भी किसानों का करोड़ों रुपये का भुगतान बकाया है। पेराई सत्र शुरू होने में देरी से किसान मजबूरी में गन्ना औने-पौने दामों में और उधार बेचकर गेहूं की बुआई कर रहा है। कहा कि अगर दिनांक 15 नवंबर तक संपूर्ण बकाया भुगतान कराकर चीनी मिल चालू नहीं की गई तो संगठन जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय में ताला डालकर बेमियादी धरना देगी। इसके बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और गन्ना बकाया भुगतान, नलकूप कनेक्शन का लक्ष्य बढ़ाने, गन्ना पेराई शुरू कराने, किसानों की जमीन से अवैध कब्जे मुक्त कराने आदि मांगों के निस्तारण को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन पर प्रांतीय उपाध्यक्ष परशुराम शर्मा, खलील अहमद, मोहम्मद यूसुफ, इरशाद अली पाशा, प्रदीप सिंह, बब्लू, सुखवंत सिंह, जगतपाल, प्रशांत शर्मा, श्याम बाबू, विनोद कुमार शर्मा, नसरुद्दीन, मुन्ने मलिक आदि के नाम शामिल हैं।