{"_id":"bc8bc2e851fe23c27f1ebcb4368dae59","slug":"13-injurd-in-clash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव और फायरिंग में 13 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पथराव और फायरिंग में 13 जख्मी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जमीन पर कब्जा करने के लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के झोपड़े में आग लगा दी। इसे देखकर दूसरे पक्ष के लोग भी भड़क गए। दोनों के बीच पथराव और फायरिंग भी हुई। दो पक्षों के बीच टकराव की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस को आता देखकर दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। घटना में महिला समेत 13 लोग घायल हो गए। तनाव को देखते हुए वहां फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव काजीपुरा निवासी भरत पाल का आरोप है कि उसके भाई नन्नू सिंह का पास के ही रहने वाले कल्यान से जमीनी विवाद है।
नन्नू सिंह ने उस जगह पर झोपड़ी बना रखी है। दूसरे पक्ष के लोग उस पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोप है कि सोमवार सुबह कल्यान पक्ष के लोगों ने झोपड़ी में आग लगा दी। आग की सूचना के बाद नन्नू सिंह परिवार के लोगों के साथ वहां पहुंचे। उन लोगों पर पथराव शुरू कर दिया गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पथराव किया।
विज्ञापन
अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। इससे गांव के लोग दहशत मे आ गए। पुलिस को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। पथराव और गोली लगने से बेबी, रामदेई, भरत पाल, नन्नू सिंह, पृथ्वीपाल, कलावती, नेपाल, राममूर्ति समेत 13 लोग घायल हो गए।
सभी को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। यहां महिलाओं के हंगामा करने पर महिला एसओ उषा तोमर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर दर्ज की है। पटवाई एसओ महेश प्रसाद का कहना है कि ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद है। तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है।
जमीन पर कब्जा करने को लेकर दोनों पक्षों की ओर से असलहे निकल आए। दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। इससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों गोली चलने के बाद मौके पर खड़े लोग घरों के अंदर दुबके गए। करीब दो घंटे तक दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई। पुलिस के आने के बाद लोग घरों से बाहर आए।
गांव के लोगों का कहना है कि इस जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चला आ रहा है। आए दिन दोनों पक्षों के बीच जमीन पर कब्जा करने को लेकर हंगामा हो जाता है। कई बार मामले की शिकायत पटवाई पुलिस और डीएम-एसपी से की जा चुकी है। इसके बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
सोमवार सुबह दोनों पक्षों के लोगों के बीच फायरिंग हुई। दो घंटे तक फायरिंग होती रही। पुलिस वहां पहुंची तो उनको काफी मात्रा में कारतूस के खोखे मिले। इसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने घरों की तलाशी भी ली, लेकिन कारतूस और तमंचे नहीं मिले। वहीं, गांव के लोगों को कहना है कि पुलिस को भारी मात्रा में हथियार मिले हैं।