{"_id":"622ce684f976b42c1230df1a","slug":"127392-dispute-solved-in-lok-adalat-rampur-news-mbd421406113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति पत्नी का विवाद वरमाला डालकर निपटाया, राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 127392 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति पत्नी का विवाद वरमाला डालकर निपटाया, राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 127392 मामले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत में एक दिन में 127392 वादों का निस्तारण हुआ। साथ ही तीन दंपतियों के बीच मामूली बात को लेकर हुए विवाद सुलह व समझौते के आधार पर निस्तारित कर दिया गया। इस बीच एक जोड़े से सांकेतिक रूप से वरमाला डलवाकर स्वागत किया गया।
शनिवार को प्रभारी जिला जज नीलू मोघा की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमें पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना ट्रिब्यूनल ने 60 वादों का निस्तारण कर उनके आश्रितों को प्रतिकर दिलाया। साथ ही छह अन्य प्रकृति के वादों को भी निस्तारित किया। प्रधान न्यायधीश परिवार न्यायालय ने 32 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया। विशेष न्यायधीश पॉक्सो एक्ट नीलू मोघा ने सात वादों का निस्तारण किया। एडीजे प्रथम धीरेंद्र कुमार ने एक वाद का निस्तारण किया। अपर जिला जज एससी-एसटी एक्ट ने एक वाद का निस्तारण किया। विशेष न्यायधीश एमपी-एमएलए कोर्ट ने 26 वादों का निस्तारण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शमीम अहमद अंसारी ने 1069 फौजदारी वादों का निस्तारण कर अर्थदंड के रूप में 5.10 लाख रुपये वसूले। न्यायिक मजिस्ट्रेट बिंदिया भटनागर ने 440 फौजदारी वादों का निस्तारण कर अर्थदंड के रूप में 29910 रुपये वसूले। ग्राम न्यायालय शाहबाद की पीठासीन अधिकारी इंदिरा दानू द्वारा 19 फौजदारी वादों का निस्तारण कर 12 हजार रुपये वसूले। कलक्ट्रेट के समस्त न्यायालयों द्वारा 2197 वादों का निस्तारण कराया गया। बैंक, बिजली, टेलीफोन बिल से संबंधित प्री-लेटिगेशन स्तर पर 674 वादों का निस्तारण कर 17.15 करोड़ रुपये प्राप्त कर समझौता हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों के साथ ही साथ राजस्व अधिकारियों ने अपने अपने स्तर पर वादों का निस्तारण किया। कुल मिलाकर दिनभर में 127392 मामले निस्तारित किए गए। इस बीच परिवार न्यायालय में प्रधान न्यायधीश के प्रयास से तीन जोड़ों को समझा बुझाकर उनके परिवार को टूटने से बचाया गया। खुशी खुशी तीन दंपति अपने घर रवाना हो गए। इसके साथ ही बिलासपुर और टांडा में भी लोक अदालत का आयोजन कर लंबित वाद निस्तारित किए गए।
---------------------
-रमेश लोधी