{"_id":"5c86b001bdec2214222a7532","slug":"121552330753-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्दू गेट गिराने के मामले में चेयरमैन ने तलब किया ईओ का जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्दू गेट गिराने के मामले में चेयरमैन ने तलब किया ईओ का जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। उर्दू गेट गिराने के मामले में अब नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा जबी ने प्रभारी अधिशासी अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी का जवाब तलब किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने नियमों को दरकिनार कर गेट ध्वस्त किया था।
उन्होंने कहा है कि समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आया है कि जिला प्रशासन की ओर से नगर पालिका में निहित व पालिका के पक्ष में अंतरित संपत्ति उर्दू गेट को अनियमित तरीके से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने नगर पालिका अधिनियम की धारा 116 का हवाला दिया है। कहा कि उर्दू गेट के प्रबंधन एवं नियंत्रण का जिम्मा नगर पालिका का था। लेकिन, जिला प्रशासन ने नगर पालिका को सूचित किए बिना ही मनमाने ढंग से गेट को ध्वस्त करने का काम किया। इससे नगर पालिका को लाखों रुपये की क्षति पहुंची। ऐसे में ईओ की यह जिम्मेदारी थी कि बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई एवं पालिका को नुकसान के बारे में बताएं। साथ ही आगामी प्रस्ताव के बारे में जानकारी दें, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया है। उन्होंने ईओ का जवाब तलब किया है।