फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   11th student dies due to injection at medical store in rampur

रामपुर : 11वीं के छात्र ने मेडिकल स्टोर पर लगवाया था इंजेक्शन, मौत के बाद परिजनों का हंगामा

Sun, 19 Sep 2021 03:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Sep 2021 03:08 AM IST
सार

परिजनों के आरोप पर मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया गया है। 

विज्ञापन
11th student dies due to injection at medical store in rampur
demo pic - फोटो : Injection

विस्तार

मेडिकल स्टोर पर इलाज कराने की कोशिश एक छात्र की जिंदगी पर भारी पड़ गई। छात्र के परिजनों का आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में शाहबाद गेट स्थित हाइडिल कालोनी में रहने वाले बिजली कर्मचारी का बेटा कृष प्रकाश वाल्मीकि (18) दयावती मोदी एकेडमी में 11वीं का छात्र था। शनिवार को वह अपने भाई शानू के साथ अजीतपुर गया था।
विज्ञापन


शानू ने कि कृष को अचानक कमजोरी और हल्का बुखार महसूस हुआ तो उसे अजीतपुर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर ले गए। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने कृष को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके पांच मिनट बाद ही उसका शरीर नीला पड़ गया और देखते-देखते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे की मौत की जानकारी पर उसकी मां तथा परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। मेडिकल स्टोर संचालक पर गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप के साथ उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में शव को घर ले आए। इस बीच जानकारी पर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची और मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में ले लिया।


पुलिस ने बताया कि इस ममामले में अगली कार्रवाई शुरू होने से पहले दोनों पक्षों के बीच सुलह को लेकर वार्ता शुरू हो गई। छात्र के परिजनों की मंशा के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed