फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   आसमान में छाए बादल, किसानों की धुकधुकी बढ़ी

आसमान में छाए बादल, किसानों की धुकधुकी बढ़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल, किसानों की धुकधुकी बढ़ी

विज्ञापन
रामपुर। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। बुधवार को सुबह से ही आसमान पर काले काले बादल छाए रहे, जिससे किसानों के दिलों की धड़कन बढ़ गई है। किसानों को डर है कि बरसात होने से अब गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद न हो जाए।

कई दिनों से धूप खिल रही थी। लेकिन, मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली। बुधवार को सुबह से ही आसमान में काले काले बादल छा गए। सर्द हवा भी चल रही थी, जिससे सर्दी में इजाफा हो गया। लोगों ने ऊनी वस्त्रों को रखना शुरू दिया था, वह फिर से निकल आए हैं। मौसम का बदला हुआ मिजाज मार्च में जनवरी का एहसास दिला रहा है। वहीं, आसमान में बादल देख किसानों की दिलों की धड़कनें बढ़ गई है। खेतों में सरसों और गेहूं की फसल तैयार है। रबी की फसल पर दो बार ओलावृष्टि एवं तीन बार तेज बारिश हो चुकी है। ऐसे में किसानों को डर है कि एक बार फिर बरसात हुई तो बची फसल को भी बहुत नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed