{"_id":"5bb90a54867a55684f1c8dc4","slug":"111538853460-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राफेल डील को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राफेल डील को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन, फूंका पुतला
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। राफेल युद्धक विमान खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही एक अन्य स्थान पर कार्यकर्ताओं ने पुतला भी फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ता गांधी समाधि पर एकत्र हुए और धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राफेल डील में बड़ा घोटाला किया गया है। कहा कि विमान खरीद से लेकर रख-रखाव के कांट्रैक्ट तक में अनियमितता बरती गई है।
रक्षा मंत्री प्रकरण में झूठा बयान देकर संसद को गुमराह कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने मामले की संयुक्त समिति से जांच कराने की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने इसी मांग के साथ प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा।
वहीं दूसरी ओर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहाड़ी गांव में राफेल डील में घोटाले का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका और मामले की संयुक्त समिति से जांच की मांग की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से भी इस्तीफे की मांग की। इस दौरान मामून शाह खां, नौमान खां, सैय्यद फैसल हसन आदि मौजूद रहे।