{"_id":"617702399cc4c778b9353945","slug":"1038-aganwari-workers-got-smart-phone-rampur-news-mbd4074071142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 1038 आंगनबाड़ी वर्कर को मिला स्मार्ट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 1038 आंगनबाड़ी वर्कर को मिला स्मार्ट फोन
विज्ञापन
रामपुर/टांडा/बिलासपुर। जिले की 1038 आंगनबाड़ी वर्करों को शासन की ओर से स्मार्ट फोन दिए गए। फोन मिलने के बाद आंगनबाड़ी वर्कर बेहद खुश नजर आईं। इससे उन्हें कामकाज करने में आसानी होगी।
विकास भवन सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, पैक्सफेड के चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल और भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता ने आंगनबाड़ी वर्करों को स्मार्टफोन वितरित किए। इस मौके पर पैक्सफेड के सभापति सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि सरकार सबके हितों का ध्यान रखते हुए सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्करों को स्मार्ट फोन उनकी दैनिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के साथ साथ विभाग के निर्देशों का सीधे प्रेषण संभव होगा। स्मार्ट फोन से आंगनबाड़ी के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी वर्करों को विभिन्न प्रकार की शासकीय गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, ताकि उन्हें यह भलीभांति जानकारी रहे कि उन्हें किस प्रकार ऑनलाइन माध्यम से सूचनाओं को निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना है।
विकास भवन सभागार में शहर की 70 आंगनबाडी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। साथ ही रामपुर शहर में तैनात 335 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तहसील सदर सभागार में, टांडा में 100 आंगनबाड़ी वर्करों, 230 आंगनबाड़ी वर्करों को चमरौआ में तथा 143 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्वार शहर में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में स्मार्ट फोन वितरित किए गए। उन्होंने बताया कि जिले की 2393 आंगनबाड़ी वर्करों के लिए शासन द्वारा स्मार्ट फोन भेजे गए हैं। इस अवसर पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास पदमकांत शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नरेंद्र वल्लभ भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे। बिलासपुर में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम उपजिलाधिकारी अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख व एसडीएम ने उपस्थित 260 आंगनबाड़ी वर्करों को स्मार्ट फोन दिए।