{"_id":"5cb4caf7bdec221477610f2d","slug":"101555352311-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में शिक्षक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने साइकिल पर सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उनको रेफर कर दिया। बरेली ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
शहजादनगर थाना क्षेत्र के बृजपुर गाँव निवासी राजेंद्र कुमार शर्मा एचौरा प्राथमिक विद्यालय में टीचर थे ।रोज की तरह विद्यालय से आने के बाद राजेंद्र धमोरा चौकी क्षेत्र के पुरैना गांव में साइकिल से रिश्तेदारी में गए थे। सोमवार शाम वहा से वापस घर के लिए निकले थे।इसी दौरान धमोरा बाई पास पर बरेली की ओर से आई तेज रफ़्तार अनियंत्रित कार ने राजेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी ।टक्कर लगते ही राजेंद्र सड़क पर ही गिर गए और लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर भागने लगा मगर लोगों ने पीछा कर उसको पकड़कर पुलिस को सौप दिया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई ।पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राजेन्द्र को जिला अस्पताल भिजवाया। जहाँ हालात नाजुक होने पर बरेली रेफर कर दिया गया।रास्ते मे ले जाते समय राजेंद्र की मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है।