फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   1.74 lac students appeared in exam

Rampur News: ओएमआर शीट पर 1.74 लाख बच्चों ने दी परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
1.74 lac students appeared in exam
रामपुर। जनपद के 1599 बेसिक विद्यालयों में शनिवार को निपुण मूल्यांकन परीक्षा कराई गई। दो पालियों में कक्षावार हुई इस परीक्षा में 1.91 लाख बच्चे पंजीकृत थे। इनमें 1.74 लाख बच्चों ने भाग लिया। कक्षा 1 से 3 तक के बच्चों की परीक्षा सुबह 9.30 से 11 बजे तक संपन्न हुई। कक्षा 4 से 8 तक के बच्चों ने दोपहर 12.30 से 2 बजे तक परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए सचल दल तैनात रहा। प्रत्येक विद्यालय पर एक-एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति रही।
विज्ञापन

ब्लॉक संसाधन केंद्रों से सुबह 8 बजे प्रश्न पत्र व ओएमआर शीट का वितरण न्याय पंचायत के हिसाब से कराया गया। यहां से प्रश्न पत्र व ओएमआर शीट विद्यालयों में पहुंची। शिक्षक और अन्य स्टाफ एक घंटे पहले विद्यालय में पहुंच गए थे। 15 मिनट पहले पर्यवेक्षक/शिक्षकों की मौजूदगी में प्रश्नपत्रों के पैकेट खोले गए। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों से सवालों का जवाब पूछकर शिक्षकों ने खुद काले बॉल पेन से ओएमआर शीट को भरा। इनमें 8 बच्चों के लिए एक ओएमआर शीट की व्यवस्था रही। कक्षा चार से आठ तक के बच्चों की परीक्षा दूसरी पाली में संपन्न हुई। परीक्षा से पहले शिक्षकों ने बच्चों को परीक्षा के बारे में जानकारी दी। इसके बाद ओएमआर शीट पर बच्चों ने जवाब भरा। परीक्षा के लिए निर्धारित 60 मिनट में बच्चों ने प्रश्न हल किए और 20 मिनट में ओएमआर शीट बच्चों ने भरी। परीक्षा संपन्न होने के बाद ओएमआर शीट को सरल एप पर अपलोड किया गया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण भूरा सिंह ने बताया कि परीक्षा में सात ब्लॉक व नगर क्षेत्र के बच्चे और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं परीक्षा में शामिल रहीं। परीक्षा संपन्न कराने के लिए नगर क्षेत्र में डीएलएड प्रशिक्षुुओं की भी ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed