फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   raja bhaiya threatening us says slain pradhan family

राजा भैया पर दर्ज होगा एक और केस!

Sat, 30 Mar 2013 08:59 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Sat, 30 Mar 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
raja bhaiya threatening us says slain pradhan family

कुंडा कांड में पूर्व मंत्री राजा भैया की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। दो मार्च को सरे आम मारे गए ग्राम प्रधान नन्हें यादव के परिवार के सदस्यों ने राजा भैया व उनके गुर्गों पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए सीबीआई को शुक्रवार को तहरीर देकर कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन


सीबीआई इस तहरीर को स्थानीय पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए देने के साथ ही मामले को अपनी केस डायरी में दर्ज करने की तैयारी कर रही है। इसके बाद सीबीआई पूर्व मंत्री व उनके करीबियों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


धमकी
ग्राम प्रधान नन्हें यादव के परिवार के लोगों ने हालांकि इस बात की पहले ही शिकायत की थी कि उन्हें राजा भैया व उनके साथियों का नाम लेने पर गंभीर परिणामों की धमकी दी जा रही है, लेकिन प्रधान के भाई पवन ने औपचारिक तौर पर सीबीआई से शुक्रवार को ही शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबाव
परिवार के सदस्यों ने आशंका जताई है कि पूर्व मंत्री व उनके गुर्गों से उन्हें अपनी जान-माल का भय है। उन्होंने पूर्व मंत्री की राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए यह भी कहा है कि पूर्व मंत्री अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का दबाव डलवा सकते हैं।

नन्हें के परिवारीजनों ने सीबीआई को यह तहरीर शुक्रवार को दिन में ही दे दी थी। सीबीआई के सूत्रों का कहना है कि केस डायरी में इसका जिक्र करने के बाद राजा भैया से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए पूर्व मंत्री को बाकायदा नोटिस भेजा जाएगा। दूसरी तरफ स्थानीय पुलिस भी सीबीआई से मिलने वाली तहरीर पर नया मुकदमा दर्ज कर सकती है।


गौरतलब है कि राजा भैया के खिलाफ सीओ जियाउल हक की पत्नी परवीन आजाद ने घटना के अगले दिन ही मुकदमा दर्ज कराया था। राजा भैया को इस मुकदमे में सीओ की हत्या की साजिश का आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed