फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rail workers' salary slip and service book now on app

रेलकर्मियों की सैलरी स्लिप और सर्विस बुक अब एप पर

Wed, 13 Jan 2021 01:48 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Jan 2021 01:48 AM IST
सार

एनईआर को पेपरलेस बनाने के लिए ‘रेलवे इंप्लाइज सेल्फ  सर्विस’ एप पर कामकाज शुरू
 

विज्ञापन
Rail workers' salary slip and service book now on app
रेलवे के आरईएसएस एप। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

50 हजार से ज्यादा कर्मचारी जुड़ेंगे इस एप से

विज्ञापन

बरेली। उत्तर रेलवे के बाद अब पूर्वोत्तर रेलवे ने भी पेपरलेस कार्यप्रणाली की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। सैलरी स्लिप के साथ सर्विस बुक और वेतन से जुड़ी सभी जानकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के लिए रेलवे इम्प्लाइज सेल्फ  सर्विस यानी आरईएसएस एप लांच किया गया है। एनईआर के 50 हजार से ज्यादा कर्मचारी इस एप से जुड़ेंगे। 
इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, इज्जतनगर, वाराणसी और लखनऊ मंडल में 50 हजार से ज्यादा कर्मचारी अलग-अलग महकमों में कार्यरत हैं। एनआईआर ने कुछ समय पहले ई-ऑफिस से शुरुआत करने के बाद अब ज्यादातर कार्यों का ऑनलाइन निष्पादन शुरू कर दिया है। अब सिर्फ कर्मचारियों के ट्रांसफर और विभागीय जांच जैसे मामलों का ही गोरखपुर मुख्यालय में सीधा निस्तारण किया जा रहा है।  

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एनईआर ने अपने कर्मचारियों को बगैर किसी झंझट के सभी सुविधाओं से अपडेट रखने के लिए उन्हें एप पर उपलब्ध कराया है। कर्मचारी को सबसे पहले एंड्रायड फोन पर गूगल प्ले स्टोर में जाकर आरईएसएस एप्लीकेशन इंस्टॉल करनी होगी। न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद दिखाए गए विकल्प भरने के बाद इसमें पीएफ  और एनपीएस नंबर, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज की जाएगी। अगला बटन दबाते ही मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसे एप्लीकेशन में डालने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड भरते ही होम स्क्रीन दिखने लगेगी। इस पर बॉयोडाटा, सैलरी, एनपीएस व इनकम टैक्स आदि अलग-अलग तरह के विकल्प दिखाई देंगे। इन सभी के प्रिंट भी लिए जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे पेपरलेस वर्किंग की तरफ  बढ़ रहा है। जिस तरह यात्रियों और विभागीय अधिकारियों को ऑनलाइन जानकारी दी जा रही हैं, उसी तरह अब कर्मचारियों का भी सारा डाटा रेलवे एप पर अपलोड किया जा रहा है। - पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ एनईआर मुख्यालय गोरखपुर

‘आरईएसएस’ बहुत उपयोगी और कर्मचारी हित में महत्वपूर्ण एप है जो विभिन्न खंडों में सारी जानकारी उपलब्ध कराने में सक्षम है। इसके बायोडाटा सेक्शन में व्यक्तिगत, नौकरी एवं वेतन संबंधी विवरण है। सैलरी सेक्शन में किसी भी माह के वेतन का पूरा विवरण एक क्लिक पर हासिल हो सकता है। भविष्य निधि का पूरा लेजर उपलब्ध है। - नीतू, सीनियर डीसीएम इज्जतनगर मंडल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed