{"_id":"29067c04-d442-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"rahul-gandhi-attack-on-the-sp-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के विकास में रोड़ा अटका रही अखिलेश सरकार: राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के विकास में रोड़ा अटका रही अखिलेश सरकार: राहुल
अमेठी/ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2013 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने लंबे अरसे बाद एक बार फिर यूपी की सपा सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि सूबे में हमारी सरकार न होने से विकास के मोर्चे पर हाथ बंधे हुए हैं।
विज्ञापन
केंद्र सरकार के दायरे में आने वाला हर विकास कार्य क्षेत्र में किया जा रहा है, लेकिन प्रदेश में सरकार न होने के कारण इसमें बाधाएं आ रही हैं।
बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे सांसद राहुल गांधी ने हालांकि बीते साल हुए विधानसभा चुनाव की जनसभाओं की तरह तो प्रदेश सरकार को लेकर हमलावर नहीं दिखे लेकिन क्षेत्र में समुचित विकास कार्य न हो पाने के लिए परोक्ष रूप से उसे जिम्मेदार जरूर ठहराया।
विज्ञापन
उन्होंने शुकुल बाजार की सभा में कहा कि क्या करें, हमारे हाथ बंधे हैं क्योंकि प्रदेश में हमारी सरकार नहीं है।
इसीलिए सूबे की सरकार की तरफ से विकास की जिन योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाना चाहिए, वह नहीं हो पा रहा है।
राहुल ने कहा, अपने स्तर पर क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहा हूं, लेकिन प्रदेश सरकार की तरफ से दिक्कतें आ रहीं हैं। केंद्र सरकार के जरिये जो भी संभव है, किया जा रहा है।
विज्ञापन
पूरे भाषण के दौरान राहुल गांधी ने दो बार इस बात का हवाला दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी राहुल अपने क्षेत्र के दौरों के वक्त बिजली, पानी, स्वास्थ्य व प्राथमिक शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों की कमी के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं।