{"_id":"610ea9168ebc3e769d17b51f","slug":"youth-raibaraily-news-lko590322974","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स के लिए पंजीयन शुरू, प्रतियोगिता 13-14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एथलेटिक्स के लिए पंजीयन शुरू, प्रतियोगिता 13-14 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन ने जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पंजीयन शुरू कर दिया है। इस बार 10 वर्ष, 12 वर्ष और 23 वर्ष आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।
बिना रजिस्ट्रेशन कोई भी खिलाड़ी डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकेगा। यह जानकारी शनिवार को जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ल ने दी।
उन्होंने बताया कि पुरुष और महिला तथा अंडर-23 की जनपदीय प्रतियोगिता/ट्रायल 13 और 14 अगस्त को होगा। 23 वर्ष आयु वर्ग में 16 से 23 वर्ष तक के बालक एवं बालिकाएं भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
10 वर्ष, 12 वर्ष, 14 वर्ष, 16 वर्ष, 18 वर्ष, 23 वर्ष तथा पुरुष एवं महिला वर्ग में स्टेट चैंपियनशिप होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी जरूरी अभिलेखों और पंजीयन शुल्क के साथ अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। रजिस्ट्रेशन के लिए लक्ष्मीकांत शुक्ल, अनुभव मिश्र, नवनीत वर्मा से संपर्क किया जा सकता है।
ध्यानचंद के नाम पुरस्कार पर जताई खुशी
रायबरेली। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद के नाम पर किए जाने से जिले के खिलाड़ियों में खुशी है। खासतौर से हाकी खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इसे सराहनीय कदम बताया है। हाकी खेल से जुड़े पपिंदर सलूजा, अबु यूसुफ, अख्तर, राजा सरदार आदि ने कहा है कि मेजर ध्यानचंद के नाम पर पुरस्कार किए जाना सही निर्णय है। हाकी कोच संतोष कुमार ने भी खुशी जताई है।