फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   youth

ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में उम्दा प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को सम्मान

Sun, 18 Jul 2021 06:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
youth
लालगंज (रायबरेली)। कोरियन कोंबाट मार्शल आर्ट अकादमी ट्रस्ट मुंबई की ओर से आयोजित ऑनलाइन नेशनल चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिले की मार्शल आर्ट संघ की ओर से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अकादमी की ओर से आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 19 पदों पर कब्जा जमाया। जिनमें सात स्वर्ण पदक शामिल है।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में यूपी टीम की ओर से प्रतिभाग करने वाले मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री व लालगंज ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने स्पीड किकिंग इवेंट में शौर्य, जितेंद्र जाधव, सुयश शुक्ला, तमन्ना भूसाल, सोनी कुमारी, जय गुप्ता ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि भार्गवी राज, कार्तिक ओझा, जान्ह्वी सिंह, ओम गुप्ता ने रजत पदक जीते। इवेंट में तरुण भूसाल व दिव्या कुमारी को कांस्य पदक से संतुष्ट रहना पड़ा। पूम्से इवेंट में दीक्षा, जितेंद्र जाधव, अब्दुल्ला ऑलवेज ने स्वर्ण तो मैत्री शर्मा, अन्विता, तमन्ना भूसाल, सुनिधि सिंह ने रजत और विनायक सोनी ने कांस्य पदक हासिल किया।

कस्बे के रिजवी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मार्शल आर्ट संघ ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव अताउर रहमान, लक्ष्मीबाई पुरस्कार विजेता खिलाड़ी व कोच डिंपी तिवारी, संतलाल, चंद्र प्रकाश तिवारी, आशिफ, पूनम यादव, माहताब आलम, अखंडदीप, बृजेश तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed