फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   youth murder

युवक की हत्या कर कुएं में फेंका शव

Sun, 29 Dec 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
youth murder
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले में जायस कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया। उसके शरीर पर कई चोट के निशान थे। कार्रवाई के बजाय दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। यदि समय रहते पुलिस तेजी दिखाती तो युवक को खोज लिया जाता।
विज्ञापन

अफसरों की फटकार के बाद पुलिस चेती। जायस पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फुरसतगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे हाजी मजरे तेंदुआ निवासी अजय कुमार (18) पुत्र उदयराज 24 दिसंबर 2019 को जायस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घूर डीह मजरे फतेहपुर मवैया अपने बड़े भाई राहुल के साथ रामकथा में शामिल होने गया था।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसका बड़ा भाई घर चला गया, लेकिन अजय वहीं पर था। इसके बाद अजय घर नहीं पहुंचा। पीड़ित परिवार 26 दिसंबर को फुरसतगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन मामला जायस क्षेत्र का बताते हुए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जायस पुलिस ने मामले में कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को घूर डीह गांव स्थित एक कुएं में अजय का शव पाया गया। उसके चेहरे, हाथ, पैर समेत अन्य स्थानों पर चोट के निशान थे। इससे जाहिर है कि उसकी हत्या करने के बाद शव को कुएं में फेंका गया। सूचना पर जायस कोतवाली प्रभारी रमाकांत प्रसाद प्रजापति मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया।

कुएं के पास सरसों का खेत भी रौंदा हुआ पाया गया। मृतक के बहनोई सुशील व बड़े भाई राहुल ने बताया कि मृतक का मोबाइल, जूता व जाकेट भी गायब है। अजय की हत्या करके शव को कुएं में फेंका गया है। सीओ तिलोई राजकुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed