फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth living with in-laws dies under suspicious circumstances

Raebareli News: ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 07 Jun 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 07 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Youth living with in-laws dies under suspicious circumstances
महराजगंज। ससुराल में रह रहे युवक की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ओनई गांव निवासी बृजेश कुमार (24) की शादी गोलहा मजरे थुलवासा गांव में हुई थी। बृजेश का ससुराल में छप्पर से गमछे के सहारे शव लटका मिला। युवक की मौत की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घटना पर नाराजगी जताई। बताते हैं कि एक साल पहले बृजेश कुमार का प्रेम विवाह सोमवती से हुआ था।
विज्ञापन

बृजेश अपनी ससुराल गोलहा में ही रहता था। मृतक युवक के बड़े भाई वीरेंद्र कुमार ने पत्नी, सास, ससुर पर भाई बृजेश की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि मामला खुदकुशी का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed