{"_id":"6ad2888c85e8e0db9e0b211a","slug":"youth-killed-six-injured-in-road-accident-raebareli-news-c-101-1-rai1002-170139-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सड़क हादसे में युवक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सड़क हादसे में युवक की मौत, छह घायल
Sat, 17 Oct 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार। अरखा प्लाई फैक्टरी के पास शुक्रवार शाम सामने से आ रहे वाहन से बचने में ई रिक्शा सड़क किनारे खड़े डीसीएम से टकरा गया। हादसे में ई रिक्शा सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
पूरे चौहान मजरे ऊंचाहार देहात निवासी धनराज के घर शुक्रवार को उनके रिश्तेदार महराजगंज क्षेत्र के देवसरे निवासी राजू (45), उनकी पत्नी शर्मिला (40), प्रतापगढ़ के उदयपुर क्षेत्र के धुरिया हर निवासी संजय सिंह (37),अमेठी के जायस क्षेत्र के पूरे सुखा सिंह निवासी विद्यावती (58), उन्नाव के तकिया क्षेत्र के रामखेड़ा निवासी बिताना (35) आए थे।
दोपहर में धनराज ई रिक्शा से अपने रिश्तेदारों के साथ परिवार की विद्यावती (50) को लेकर प्रतापगढ़ के कुंडा स्थित भक्तिधाम मनगढ़ दर्शन करने गए थे। शाम को सभी ई रिक्शा से लौट रहे थे। धनराज ई रिक्शा चला रहे थे।
विज्ञापन
रास्ते में अरखा प्लाई फैक्टरी के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में ई रिक्शा डीसीएम से टकरा गया। हादसे में राजू की मौके पर ही मौत हो गई। छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से धनराज व शर्मिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया डीसीएम को कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।