फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth killed by train engine

इंजन की चपेट में आए युवक की मौत

Fri, 24 Jan 2020 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Youth killed by train engine
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में कस्बे के पटेल नगर और पहुंरावां गांव के बीच से गुजरे रेल ट्रैक पर गुरुवार को एक युवक की इंजन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना बछरावां-रायबरेली रेलखंड पर शाम लगभग 5 बजे घटी। पटेल नगर मोहल्ले का रहने वाला 22 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र राम विलास पहुरावां गांव के किनारे से गुजरी रेल लाइन के किनारे बैठा था।
विज्ञापन

इसी बीच लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रहे ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय युवक ने कान में ईयरफोन लगा रखा था। इसी वजह से हार्न देने के बावजूद उसे ट्रैक पर दौड़ रहे इंजन के बारे में पता नहीं चल सका और वह उसकी चपेट में आ गया। बछरावां थानाध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed