फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिवार बोला, पीट-पीटकर मार डाला गया

Fri, 24 Sep 2021 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in suspicious circumstances
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के जोहवानटकी गांव निवासी एक युवक की शुक्रवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि उसके बेटे पीट-पीटकर हत्या की गई है। पुलिस का दावा है कि बीमारी के चलते युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जोहवानटकी गांव निवासी सोनू सिंह (25) को परिवारीजन सुबह सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता हरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार को गांव के ही तीन युवक उसके बेटे को कहीं लेकर गए थे।
विज्ञापन

शाम को बेटा नशे की हालत में गांव में मिला था। इसी दौरान युवकों ने उसके बेटे की पिटाई की थी। बेटे को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर कोतवाल बृजमोहन सिंह ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक सोनू मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। पत्नी सोनी व दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ डलमऊ अशोक सिंह ने बताया कि युवक बीमार चल रहा था। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

इसी माह युवक को पहले भी बीमार होने पर अस्पताल में ले जाया गया था। वैसे तो युवक की मौत बीमारी के चलते हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed